भिलाई # सीजी। थाना सुपेला क्षेत्र में जुआ खेलते 15 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर 1,14,000 रुपये नकद जब्त किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 नग मोबाइल एवं 05 नग दोपहिया वाहन की भी जब्ती बनाई गई है। पुलिस ने प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसानाला के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई, जहां 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

मामले में अपराध क्रमांक 535/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल एवं वाहन जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।

  • आरोपी :1. विक्की साहनी, उम्र 34 वर्ष, निवासी मल्हा पारा सुपेला2. विनय, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर 07 भिलाई3. हिमांचल दास, उम्र 56 वर्ष, निवासी आदर्श नगर दुर्ग4. शैलेन्द्र यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गया नगर दुर्ग5. हेमलाल ढीमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रूआबांधा भिलाई6. सतीश गुर्दे, उम्र 48 वर्ष, निवासी कोसा नगर सुपेला7. विज्जू जैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी अहिवारा8. किशन साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी बजरंग नगर रायपुर9. सोनू कुमार साव, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम नगर सुपेला10. जशवंत साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी खोरपा अभनपुर11. लक्की साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी बेदरी थाना राखी12. जुलेश लाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी शंकर नगर दुर्ग13. हीरा सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपेला14. मोह. अरशद अंसारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी कैम्प 02 छावनी15. दिनेश साव, उम्र 41 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला।
  • जब्त सामग्री : नगद राशि – 1,14,000 रुपये, 15 नग मोबाइल, 05 नग दोपहिया वाहन (कुल जुमला कीमत लगभग 4,50,000 रुपये)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *