भिलाई # सीजी। बीते 13 नवंबर 2025 की रात्रि लगभग 02 बजे थाना नंदिनी नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ननकट्ठी बस स्टैंड के पास स्थापित हिताची कंपनी के एटीएम मशीन को अज्ञात आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ कर उखाड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया था। प्रार्थी विनय कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 331(3), 305(ए), 62, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न राज्यों में एटीएम मशीनों को निशाना बनाते हैं। आरोपियों द्वारा घटना से पूर्व रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार रेकी कर सुनसान एवं हाईवे के समीप स्थित एटीएम का चयन किया जाता था।आरोपियों द्वारा ग्राम गनियारी से मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 07 AV 1310 चोरी कर घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किया गया। रस्सी एवं अन्य उपकरणों की सहायता से एटीएम मशीन को वाहन से बांधकर खींचकर उखाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
तकनीकी साक्ष्य एवं अंतरराज्यीय समन्वय के आधार पर थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.) के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी आरीफ उर्फ बाठू एवं अहसान उर्फ एहसास की संलिप्तता पाई गई। न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।
- पुलिस से बचने यह बरतते थे सावधानी : पूछताछ में आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया कि वे वारदात के दौरान मोबाइल फोन बंद रखते थे तथा इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क करते थे एवं एटीएम के सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने हेतु पेंट/ग्रीस का उपयोग करते थे ,जिससे फुटेज ना आ सके एवं घटना में चोरी करने के लिए हर बार नई वाहन जो स्वयं का नहीं होता को किराये या खरीदी करने के नाम से वाहन स्वामी से मांग कर लाते थे। वहीं उस वाहन का नंबर प्लेट बदली करने की भी जानकारी दी। आरोपी किसी भी जगह होटल लॉज ढाबा में नहीं रुकते है और न ही ढ़ाबा में जाकर एक साथ जाकर खाना खाते।
- कपड़ा बेचने के नाम पर घूम-घूम कर करते थे रेकी : ये लोग अपने राज्य से दूर जा कर गाड़ी चलाने का काम करना या फेरी में घुम घुमकर कपड़ा बेचने का काम करये थे ताकि ये जिस क्षेत्र का ATM उखाड़ना है, उसका पूरी रेकी की जा सके । ये लोग रायपुर होते हुए दो दिन पहले ननकट्टी आकर रैकी किए आने जाने और भागने की रास्ता सुनसान इलाका होने से चुना गया। इन्तजार खान, मुकीम, ईनाम तीनों दिन में शहर क्षेत्र में रैकी कर वाहन मेटाडोर को चोरी कर एटीएम उखाड़ने तोड़फोड़ करने सभी निकले थे। मेटाडोर से ही ग्राम ननकट्टी में एटीएम को उखाड़न का प्रयास किए थे।
- आरोपी का नाम
- 1. आरीफ उर्फ बाठू, उम्र 35 वर्ष, निवासी रसूलपुर, जिला मेरठ (उ.प्र.)
- 2. अहसान उर्फ एहसास, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नकलाराई, जिला शामली (उ.प्र.)।
- आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
- 1. थाना माधवनगर, जिला कटनी (म.प्र.) में अपराध क्रमांक 1016/2025
- 2. थाना बावना, जिला मेरठ (उ.प्र.) में अपराध क्रमांक 40/2018
- 3. जीआरपी थाना मेरठ (उ.प्र.) में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध4. थाना दोघाट (उ.प्र.) में अपराध क्रमांक 09/2016
