भिलाई # सीजी। गैस एजेंसी में लाइन लगाने की बात पर ग्राहक और बाउंसरों के बीच विवाद हो गया। ग्राहक से मारपीट के चलते 03 बाउंसरों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत शताक्षी गैस एजेंसी खुर्सीपार में गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक संतोष कुमार बैठा निवासी दुर्गा मंदिर खुर्सीपार पहुंचा था। वह गैस लेने एजेंसी के सामने लाइन में खड़ा था। इसी दौरान लाइन में लगने की बात को लेकर एजेंसी के बाउंसरों द्वारा वाद-विवाद , धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।
पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन बाउंसरों हरिओम चौधरी निवासी हाथखोज भिलाई, विकास सिंह निवासी खुर्सीपार और विक्की विश्वकर्मा कैंप 01 छावनी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
