लखनऊ (डेस्क न्यूज)। उत्तर-प्रदेश में एक शादी समारोह में रसमलाई खाने के बाद बाराती और घराती समेत 400 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। शादी समारोह का आयोजन मथुरा के एक मैरिज हॉल में किया गया था। इनमें से 10 लोगों की हालत ज्यादा खराब हो गई है। दरअसल थाना मांट के गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की दो बेटियों की शादी थी। एक बेटी हेमलता की शादी बाघई निवासी सुमित कुमार के साथ हुई, जबकि दूसरी बेटी प्रेमलता की शादी हसनपुर निवासी नेपाल सिंह से हुई। 6 दिसंबर को सभी घराती और बारातियों ने शादी में खाना खाया| खाने में रसमलाई भी थी| बेटियों के पिता केवल सिंह ने बताया की दावत की रसमलाई खाने से तबीयत से घराती और बारातियों की बिगड़ी है| बेटी प्रेमलता के दूल्हे नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा ने भी यही कहा कि रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है|

दूल्हे के जीजा अमित चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हलवाई ने रसमलाई में कुछ मिलाया गया है| उन्होंने कहा कि वह इस मामले में हलवाई से बात करेंगे| इसके साथ ही मामले की शिकायत अधिकारियों से भी करेंगे| सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी मिलने के बाद सीएमओ एके वर्मा डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंचे| उन्होंने बताया कि हलवाई और दूध वाले से पूछताछ की जा रही है| इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी|

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *