भिलाई # CG। होली पर्व से पहले दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की है। वैशाली नगर थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए 8.640 ग्राम हेरोइन, जिसे स्थानीय स्तर पर चिट्टा कहा जाता है, जब्त की है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी की रात मुखबिर सूचना पर टीम ने शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप घेराबंदी की। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8.640 ग्राम हेरोइन, नगद रकम, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में नशे की सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में शेखर राव, कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा, मोहम्मद सोहेल खान और हर्ष भट्टी शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *