अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धर्मांतरण के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांधी नगर थाना क्षेत्र के नमनाकला का निवासी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, आरोपी के निवास पर लंबे समय से लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की। इस मामले में प्रार्थी रोशन तिवारी ने गांधी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि ओमेगा टोप्पो ने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के लिए प्रेरित किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 270 और 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को गांधी नगर थाना क्षेत्र में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गांधी नगर थाना में अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एडिशनल एसपी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *