बीजापुर। बीजापुर में बीएसएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन में अहम सफलता मिली है। नेशनल पार्क इलाके में हुए एनकाउंटर में 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसमें नक्सली प्रमुख नक्सली दिलीप बेड़जा है। इस अभियान में दो जवान भी घायल हुए है। प्रधान आरक्षक नीरज शर्मा और प्रधान आरक्षक कृष्णा नेताम शामिल हैं। घायल जवानों का इलाज चल रहा है स्थिति खतरे से बाहर है।
बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि मुठभेड़ स्थल से कुल 6 नक्सलियों के शव फोर्स ने बरामद किए। इलाके से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सल ऑपरेशन में कुल 6 नक्सली मारे गए। जिसमें 4 महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
नक्सल एनकाउंटर में नक्सलियों के नेशनल पार्क एरिया कमेटी इंचार्ज क्टब्ड दिलीप बेड़जा मारा गया। दिलीप बेड़जा पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा नक्सली माड़वी कोसा, नक्सली पालो पोड़ियम, नक्सली लक्शी मड़कम, नक्सली जुगलो बंजाम और नक्सली राधा मेट्टा का खात्मा हुआ है।
दिलीप बेड़जा के खिलाफ 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
बीजापुर एसपी जितेद्र यादव ने बताया कि इस एनकाउंटर के दौरान नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
