सूरजपुर/ विकासखण्ड सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर में जिला स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन 16 जनवरी 2026 को पशुधन विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
            जिला स्तरीय मेला में पशु, पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन, पैरा यूरिया उपचार, अजोला उत्पादन, विभागीय विशेषज्ञों द्वारा पशुपालन संबंधी तकनीकी विषयों में पशुपालकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। उक्त मेले में पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुधन के साथ भाग लेने हेतु विभाग द्वारा अपील किया गया है।

#chhattisgarh#raipur #ChhattisgarhNews

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *