देहरादून। उत्तराखंड के किसानों को जंगली सूअर और नील गाय की वजह से फसलों के नष्ट होने की परेशानी का हर वर्ष सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए उत्तराखंड की सरकार ने नील गाय और जंगली सूअर को मारने की सशर्त अनुमति दे दी है। यह अनुमति तय मापदंडों के आधार पर ही दी जाएगी।
ज्ञात हो कि जंगली सूअरों और नील गाय उत्तराखंउ के कई जिलों रात भर में ही सारी खड़ी फसल चट कर जाती हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई किसान आर्थिक दिक्कतों के चलते खेती छोड़ चुके हैं। पिछले कई सालों से किसान संगठनों द्वारा की जा रही मांग के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।

#Nilgay

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *