New Delhi | देश में कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में लोगों की मौत कुत्तों के काटने के साथ सड़कों में आवारा घूम रहे जानवरों के कारण भी हो रही है । जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने कहा कि बच्चे बड़े सभी कुत्तों के काटने का सीकर हो रहे हैं। कोर्ट ने एबीसी नियमों को सख्ती से पालन करने की बात कही है। ज्ञात हो कि देश में कुत्तों की आबादी ५.२५ करोड़ है इनमें से १ करोड़ आवारा हैं। इनसे निपटने के लिए २५ लाख खर्च होंगे।
