भिलाई। केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की सक्ती तहसील अंतर्गत करही गांव निवासी मजदूर रामनारायण बघेल (31) की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे मजदूर समाज को झकझोर कर रख दिया है। चोरी के संदेह में बांग्लादेशी समझकर सैकड़ों लोगों द्वारा की गई मॉब लिंचिंग (सामूहिक हमला) में रामनारायण की जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर 80 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो घटना की क्रूरता को साफ उजागर करते हैं।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश यादव ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे मजदूर वर्ग पर हमला है। उन्होंने कहा कि BJMTUC इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी। रामनारायण बघेल रोजी-रोटी कमाने और अपने अधूरे घर को पूरा करने का सपना लेकर केरल गया था, लेकिन वहां उसे अमानवीय हिंसा का शिकार होना पड़ा। इस घटना के बाद प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

#chhattisgarhNews #CG #BreakingNews #News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *