भिलाई। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस दुर्ग ने 12 दिसंबर की सुबह बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों में न्यायालय से जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई।

अभियान के दौरान 26 स्थायी वारंटी और 40 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 66 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के फिंगरप्रिंट लिए गए और उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। स्थायी वारंट की कार्रवाई में थाना दुर्ग से 4, पुरानी भिलाई, जामुल, स्मृति नगर और नंदिनी से 3-3, सुपेला और भिलाई नगर, भिलाई भट्टी से 2-2 तथा कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर और अमलेश्वर से 1-1 वारंटी को पकड़ा गया। इसी क्रम में गिरफ्तारी वारंटों की तामील थाना नेवई में 6, छावनी और सुपेला में 5-5, दुर्ग में 4, मोहन नगर में 3, खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर और अंडा में 2-2 तथा भिलाई नगर, पुलगांव, हुआ मचान और दुर्ग में 1-1 आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

इस अभियान में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ उनके बल को लगाया गया था। राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पूरे अभियान की लगातार निगरानी की गई। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *