Take navbharat times pic


न्यूज डेस्क। कोलकाता के सियालदह में लोकल ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर एक महिला ने पूरे डिब्बे में मिर्च स्प्रे छिड़क दिया। जिससे डिब्बे में बैठे अन्य महिला यात्रियों और उनके बच्चों की हालत खराब हो गई। उन्हें आंखों में जलन की परेशानी का सामना करना पड़ा। पकड़े जाने पर आरोपी महिला को अन्य महिला यात्रियों ने जमकर लताड़ लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मिर्च स्प्रे से अन्य महिला यात्रियों को खांसी और उल्टी की शिकायतें होने लगी। फिलहाल रेलवे या पुलिस ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 #LocalNews #train #railway #kolkata #indianrailway #viralvideochallenge #woman #womansafety

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *