कपूरथला | बाढ़ ग्रस्त पंजाब का दौरा करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बाढ़ के पानी में घुसकर किसानों से उनकी फसलों का जायजा लिया। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने किसानों को हर तरह के राहत कार्य पहुंचाने के साथ मदद का आश्वासन दिया। पंजाब के कई जिले बाढ़ से ग्रस्त हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कपूरथला का दौरा किया।
केन्द्रीयमंत्री ने कहा कि भारत सरकार इस संकट की घड़ी के पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है। केन्द्र सरकार पंजाब के किसानों को हर स्थिति में मदद मुहैया कराएगी ताकि पंजाब के किसानों और प्रभावित परिवारों को राहत दी जा सके।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान को पंजाब के पाँच जिलों – अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।
राज्यपाल ने केन्द्रीयमंत्री को राज्य के विभिन्न जिलों में हुए नुकसान की वास्तविक रिपोर्ट सौंपी ताकि केन्द्र सरकार आंकलन कर राहत कार्यों में आगे बढ़ सके। इसके साथ ही राज्यपाल ने राज्य सरकार, भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
