कटरा। माता वैष्णो देवी यात्रा पिछले 8 दिनों से बंद है। लगातार बारिश की वजह से आने वाले दिनों में भी यात्रा का शुरू होना असंभव बताया जा रहा है। पिछले दिनों हुई लैंड स्लाइड में यात्रा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। इस लैंड स्लाइड में 35 लोगों की मौत हो गई थी। कई दिनों से मूसलाधार बारिश होने की वजह से कटरा, बाणगंगा क्षेत्र में कोई भी यात्री नहीं जा रहा है। किसी भी यात्री को वैष्णो देवी मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं है।
