न्यूज डेस्क। ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म को रोक लगाने की खबर अभी ठंडी नहीं हुई है कि एक और सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के खिलाफ लगातार बंगाल में कई एफआईआर दर्ज हो गए हैं।
फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ममता सरकार को चैलेंज किया है कि जहां से उनके फिल्म को रोकने की कोशिश की जा रही है वह उसी जगह पर अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे।
यूएसए से उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह ममता सरकार की जमकर भत्र्सना करते नजर आ रहे हैं। विवेक ने कहा कि मैं यूएसए में अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के प्रमोशन के लिए आया हुआ हूं। मैं आपको बताना चाहता कि यह एक हिन्दू नरसंहार की सत्यघटना पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म है। यह हमारे इतिहास के कई काले पन्नों को उजागर करेगी, जिन्हें काफी लंबे समय से छुपा कर रखा गया है। लेकिन जब कि मैं यहां यूएसए में हूं, बंगाल सरकार और उसके मैंबर्स कई शहरों के कई थानों में मेरी फिल्म के खिलाफ कई एएफआईआर दर्ज करा चुके हैं जो कि एक स्ट्रेटजी है। मैं पूरी तरह से शांत हूं और किसी भी तरह की सूचना किसी से शेयर नहीं कर रहा हूं, क्योंकि इसका जवाब मैं कानूनी तरीके से कोर्ट पर दूंगा। मुझे भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है खासतौर पर बंगाल हाईकोर्ट पर। इसके साथ ही मैं आप सभी से एक अच्छी खबर शेयर करना चाहता हूं कि कोलकाता हाईकोर्ट ने इन सभी एएफआईआर पर स्टे लगा दिया है। लेकिन कोर्ट के फैसले की बात जानते ही उसी समय पर, और एफआईआर दर्ज कराए गए हैं। मेरे ख्याल से यह एक स्ट्रेटजी ही है। कई लीगल अवरोध और चुनौतियां देकर रूलिंग पार्टी हमारे खिलाफ एक ऐसा माहौल बनाना चाहती है कि हम फिल्म के प्रमोशन पर फोकस न कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि चाहे जितने समय तक यह स्ट्रेटजी चलाई जाए, लेकिन आप सच को बाहर आने से नहीं रोक सकते। मुर्सिदाबाद का काला सच बाहर आकर रहेगा। लोगों ने हमें बंगाल में फिल्म शूट नहीं करने दिया। हमने पूरी फिल्म मुंबई में शूट की है। अब हम हमारे लिमिटेड रिसोर्स के माध्यम से देश के हर एक नागरिक तक इस फिल्म को पहुंचाने की कोशिश करेंगे खासतौर पर युवाओं के समक्ष। ताकि सभी युवा यह जान पाए कि कैसे बंगाल के इस सच को छुपाया जा रहा है। इसीलिए वह डरे हुए हैं। मेरी आवाज को दबा रहे हैं कि कहीं ये युवा हमारे इस काले इतिहास को जान न लें।
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि क्यों वह हम पर अटैक कर रहे हैं और हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह सोचते हैं कि इससे उनकी छवि खराब हो जाएगी, लेकिन आप सभी मेरी ताकत हैं। यह आपकी फिल्म है, आम जनता कि फिल्म है। मैं चाहता हूं कि आप इसे सपोर्ट करें। मैं चाहता कि आप उन सभी एंजेंसी और ताकतों को उजागर करें जो नहीं चाहते कि यह फिल्म लोगों के समक्ष आए।
वह हमारे साहस, हमारे धैर्य को चुनौती दे रहे हैं वह देखना चाहते हैं कि हम कैसे अकेले उनके पूरे राज्य और उनके गुंडे और टोलियों के सामने लड़ पाएंगे, लेकिन हम उनका यह चैलेंज एक्सेप्ट करते हैं। मैं अब इस फिल्म का ट्रेलर पश्चिम बंगाल में ही रिलीज करने वाला हूं। कोई मुझे चुप नहीं करा सकता, क्योंकि कोई भी सच को चुप नहीं करा सकता है। वंदे मातरम।’

https://www.instagram.com/reel/DM90bYaxpYA/?utm_source=ig_web_copy_link

#TheBengalFiles #RightToLife #NeverAgain

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *