मुंबई। महाराष्ट्र के वसई विरार में कब्रिस्तान में झूले लगाने के विरोध में स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इस विरोध के बाद निगम ने यहां से झूले हटा दिए थे। क्रबिस्तान में झूले और व्यायाम उपकरण लगाने का विरोध करते हुए स्थानीय नागरिकों ने चादर ओढ़कर भूत के मुखौटे लगाए और सड़कों व निगम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। भूत के मुखौटे लगाकर कई लोग हाथ में गुलदस्ते लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। शांति पूर्ण इस अलग तरह के विरोध ने सभी को आकर्षित किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
