राजनांदगांव। राजनांदगांव के ओपी मोहरा क्षेत्र के ग्राम गोटिया में बारिश की वजह से बाढ़ ने रौद्र रूप ले रखा है। इस बाढ़ में एक परिवार बुरी तरह से फंस गया था। जिसे राजनांदगांव की पुलिस ने सोमवार को रेस्क्यू कर बचाया। फिलहाल परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। थाना सोमानी क्षेत्र के ग्राम धीरी के एक परिवार युवक कृषि कार्य के लिए गए हुए थे जो शिवनाथ नदी के बढते जल स्तर में फंस गए थे। लगातार बारिश के चलते राजनांदगांव में सभी नदी नाले उफान पर हैं। बाढ़ के रौद्र रूप को देखते हुए शहरवासियों ने नदी, नालों के तटवर्ती क्षेत्रों पर न जाने की अपील की गई है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *