Bollywood| अक्षय कुमार ने 650-700 स्टंटमैन और स्टंटवुमेन के जीवन का इंश्योरेंस कराया है। अक्षय ने यह फैसला शूटिंग के दौरान एक स्टंटमैन की मौत के बाद उठाया है। इस बीमा में स्वास्थ्य और दुर्घटना दोनों तरह के कवरेज शामिल हैं। शूटिंग के दौरान यदि कोई स्टंटमैन सेट पर या उसके बाहर घायल हो जाता है, तो उसे 5 से 5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है।
फिल्म स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन के महासचिव एजाज खान द्वारा इसकी प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार पिछले आठ सालों से स्टंट कलाकारों की सुरक्षा के लिए मदद कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार ने यह बीमा योजना 2017 में एसोसिएशन को उपहार में दी थी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *