रायपुर: छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड पड़ी है| भिलाई 3 स्थित निवास में ईडी की टीम 6 गाड़ियों में पहुंची है| सुबह 6 बजे बघेल के निवास में ईडी के अधिकारी पहुंचे|
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में ईडी के छापे पड़े हैं। इस मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए आज मेरे बेटे का जन्म दिन है पिछले समय 2023 में मेरेे जन्म दिन में ईडी भेजा गया था। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठना है और इसलिए अपने मालिक को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने ईडी मेरे घर में भेजा दिया है। हम डरने वाले नहीं है न झुकने वाले हैं। ये कितना भी ताकत लगा ले भूपेश बघेल न डरेगा, न झुकेगा। पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को दबाकर रखे हैं। दबाने की कोशिश, डराने की कोशिश हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक तरफ बिहार में इलेक्शन कमिशन के माध्यम से नेताओं को दबाया जा रहा है। वहां प्रजातंत्र का चीरहरण हो रहा है। देश की जनता जाग चुकी है समझ चुकी है।
ईडी पहले भी आई है। छापा डाले हमारे घर में 33 लाख मिला था। उसके बाद अचानक ईडी आज फिर आई है इसका मतलब क्या है! हम पूरा सहयोग किया जा रहा है। हमें लोकतंत्र पर भरोसा है। एजेंसी का यह भले ही दुरुप्रयोग करे पर हमारे तरफ से इनको पूरा सहयोग रहेगा।
