न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के मैनपाट के उल्टापानी की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में यहां केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान गए थे। उनके द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह उल्टा पानी के बारे में लोगों को बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि उल्टा पानी क्या है!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित मैनपाट अपने टूरिज्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए बहुत प्रसिद्ध है। मैनपाट में एक ऐसी जगह है जहाँ पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। इसे उल्टा पानी कहा जाता है। यह एक अनोखा प्राकृतिक दृश्य है जो गुरुत्वाकर्षण के सामान्य नियम का पालन नहीं करता है।


लोकप्रिय हिल स्टेशन को छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है। उल्टा पानी बिसरपानी गांव के पास स्थित है।
इस जगह पर, पानी ढलान के विपरीत दिशा में, यानी नीचे से ऊपर की ओर बहता हुआ दिखाई देता है। ऐसा प्रतीत होता है कि गुरुत्वाकर्षण का नियम यहां काम नहीं कर रहा है।


यह घटना एक ऑप्टिकल भ्रम हो सकती है, या फिर कोई प्राकृतिक बल हो सकता है जो पानी को ऊपर की ओर खींचता है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां चुंबकीय क्षेत्र या अन्य भूगर्भीय बल हो सकते हैं जो इस प्रभाव का कारण बनते हैं।


भूतिया मानते थे लोग
प्हले कुछ लोग इस जगह को भूतिया मानते थे, लेकिन पर्यटन विभाग के प्रचार के बाद, यह एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन गया है। उल्टा पानी देखने के लिए, आपको मैनपाट से लगभग 9 किलोमीटर दूर बिसरपानी गांव जाना होगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *