नारायणपुर। खबर नारायण पुर डिस्ट्रिक्ट के ओरछा तहसील की है। जहां एक शिक्षक ने सरेआम रास्तें में ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम सुंदरी उसेंडी है जो अपनी बेटी सुमित्रा उसेंडी के साथ मायके से घर लौट रही थी कि उसके पेशे से शिक्षक पति रूप सिंह उसेंडी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या के दौरान आरोपी रूपसिंग का भाई भी वहीं मौजूद था। दोनों आरोपियों ने बेटी सुमित्रा को वहां भाग जाने की धमकी दी थी इसीलिए उसकी जान बच गई।

चार शादियां कर चुका है आरोपी

आरोपी शिक्षक कुल चार शादियां कर चुका है। मृतक सुंदरी उसेंडी उसकी दूसरी पत्नी थी। कुछ दिनों से आरोपी का एक विधवा महिला के साथ संबंध थे।  मृतक महिला आरोपी से अलग रहती थी। कोर्ट द्वारा उसे हर महीने 10 हजार रुपए मासिक भत्ता देने के आदेश दिए गए थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था जिसकी वजह से आरोपी ने हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *