news desk| मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार से बारिश होने का अनुमान है। बस्तर से आ रही हवाओं के साथ,
मानसून सक्रिय होने वाला है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में यलो अलर्ट किया है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की संभावना है।
प्रशासन द्वारा भी लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।
15 जून के आसपास मानूसन के सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिससे प्रदेश में बारिश हो। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पश्चिम मध्य अरब सागर से दक्षिण तटीय उडीसा तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ 66 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है।
मौसम विभाग के अनुसार बस्तर से आ रहे मानसून के 16 या 17 जून तक रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। उच्च तापमान और दबाव के कारण शुक्रवार शाम को रायपुर और आस-पास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी जिसने उमस को और बढ़ा दिया था। शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।भिलाई में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 39 डिग्री सेल्सियस रहा।
