भिलाई। पुराने विवाद का बदला लेने के लिए भतीजे ने अपने चाचा पर टंगिया से प्राण घातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में प्रयुक्त टंगिया की जब्ती बनाई है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी दिनेश दिल्लीवार निवासी अछोटी, अण्डा ने रिपोर्ट में बताया था कि 12 मई की दोपहर में उसके घर उसका भतीजा आरोपी डेमेन्द्र दिल्लीवार पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि 01 सप्ताह पूर्व शराब पीकर गाली गलौच व घर में बने सीढ़ी को लेकर वाद विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी द्वारा जान से मारने नियत से टंगिया से प्राणघातक हमला कर शरीर में गंभीर चोट पहुंचाया। रिपोर्ट पर थाना अण्डा में 24/2025 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया।आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया। आरोपी डेमेन्द्र दिल्लीवार को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *