भिलाई। शुक्रवार की दोपहर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ी घटना हो गई। रोपवे का केवल अचानक टूट गया। इसके चलते इसमें सवार पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा के के नेता और डोंगरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास यह घटना हुई है। एक रोपवे में करीब 6 लोग सवार थे। इसमें पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा, भिलाई के भाजपा नेता दया सिंह, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित अन्य सवार थे।

बताया जा रहा है कि घटना में सबसे ज्यादा चोट भारत वर्मा को आई है। उनकी एक हाथ की हड्डी टूटने की आशंका है। घटना के बाद सभी घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पैकरा को डोंगरगढ़ अस्पताल वहीं दया सिंह को राजनांदगांव हॉस्पिटल शिफ्ट करने की जानकारी भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *