न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश से आने वाली खबरें आजकल दिमाग घुमा देने वाली हैं। कभी सास को दमाद से प्यार हो जाता है तो कभी पत्नी अवैध संबंध में पति की हत्या कर देती है। रिश्तों की अहमियत सिर्फ नाम की हो गई हैं।
कुछ ऐसी ही खबर उत्तर-प्रदेश के अंबेडकर नगर से आई हैं जहां एक 52 साल की दादी इंद्रावती को अपने 25 वर्षीय पोते आजाद से प्यार हो गया। दादी ने पोते से शादी भी रचा ली है। महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया है।
महिला 4 बच्चों की मां है। वह गांव में ही रिश्ते में पोते लगने वाले युवक के साथ भाग गई थी। महिला प्रतापपुर बेलवारिया थाना क्षेत्र की है। महिला की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह दो पुरुषों से शादी कर चुकी है जिससे उसके 4 बच्चे हैं। दोनों की शादी के बाद परिवार वालों ने उन्हें छोड़ दिया है। महिला के पति चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बच्चों और उसे जहर देकर मारने का प्लान बना रही थी। उसके भाग जाने से उन सबकी जान बच गई।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *