नीमच। नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र की खबर है| यहां कुछ युवकों ने रविवार को जैन मुनियों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में तीन जैन मुनि बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, जैन मुनि विश्राम के लिए नगर के बाला जी मंदिर पर ठहरे हुए थे। जहां नशे में धुत 6 युवकों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और जमकर मारपीट की।

संतों से पैसों की डिमांड
शराब के नशे में धुत युवक संतों से पैसों की डिमांड कर रहे थे। जब जैन मुनियों ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है तो उन लोगों ने लाठियों से मुनियों पर हमला कर दिया। एक संत को इस हमले में सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। संत परम्परा के चलते मुनियों ने अस्पताल में इलाज कराने से भी मना कर दिया। संत शैलेष मुनि, बलभद्र मुनि, मुनींद्र मुनि सिंगोला से निमच की ओर विहार कर रहे थे। रास्ते में विश्राम के लिए उन्होंने बाला जी मंदिर की शरण ली थी।
इस हादसे के बाद जैन समाज में काफी आक्रोश छाया हुआ है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की बात कही है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *