जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा से एक हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। यहां के मलखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चारपारा में 8 महीने से लापता एक व्यक्ति संदीप भारती की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। युवक के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर उसे नवनिर्मित मकान की जमीन में दफना दिया गया था। मृतक के हत्यारे उसके घर वाले ही निकले।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, दिवाली 2024 से युवक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मृतक की मां ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके अनुसार, युवक जुएं खेलने का आदी था। आए दिन वह अपनी मां और भाई करण से जुएं के लिए पैसों डिमांड करता था और पैसे न मिलने पर मारपीट किया करता था। उसकी इस आदतों से परेशान होकर आरोपी भाई करण और उसकी मां ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने प्लानिंग कर उसकी लाश को नवनिर्मित मकान के कमरे के अंदर दफना दिया था। इस मामले में आरोपी करण का सौतेला पिता भी शामिल है।
लोहे की राॅड से हत्या
गौरतलब है कि 5 दिसंबर की रात को जब मृतक संदीप अपने घर पर सोया हुआ था तो आरोपियों ने लोहे की राॅड से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सौतेले पिता रंजीत और मां सरिता भारती के साथ मिलकर एक नवनिर्मित मकान के कमरे में दफना दिया था।
