module: NormalModule; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 61.0;

भिलाई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर आर्य नगर कोहका स्थित हनुमान मंदिर में महाभंडारा का आयोजन किया गया। सुबह से हनुमान जन्मोत्सव की धुन के साथ रामायण पाठ भी चला।

बता दें कि आर्य नगर कोहका स्थित हनुमान मंदिर में हर वर्ष राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। समिति के रूपेश सिंह चौहान, नेमचंद साहू, जितेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश चौहान, नर्सिंग सिन्हा, धनराज साहू, नंदू यादव, लखन साहू, राहुल वर्मा, डोमेन साहू, पुनीत वर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव पर समिति हर साल महा भंडारा का आयोजन करती है। साथ ही भव्य रूप से झंडा रैली भी निकलती है। रैली विभिन्न जगह से होते हुए टाउनशिप से होकर आयोजन स्थल पर समाप्त होती है।

हजारों ने लिया प्रसाद : आयोजन स्थल पर प्रसाद लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचे। बेहतर व्यवस्था होने की वजह से आयोजन भी काफी सफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *