भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ (BMS) का 18वां त्रैवार्षिक अधिवेशन आज से. गुढियारी के मारूति मंगलम भवन में होगा कार्यक्रम. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि.
अधिवेशन का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रवीन्द्र हिमटे करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय मंत्री अंजली पटेल, विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल और क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई उपस्थित रहेंगे। महापौर मीनल चौबे स्वागत अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन करेगीं ।
महिलाओं का होगा विशेष सत्र
इस अधिवेशन में कुल आठ सत्र होंगे, जिसमें एक सत्र सिर्फ महिलाओं का होगा। इस विशेष सत्र का संचालन महिला प्रतिनिधि करेंगी।
