भिलाई। निगम निगम भिलाई के कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन लिस्ट जारी हुआ। 11 अप्रैल को आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा छानबीन समिति के अनुशंसा पर कर्मचारियों की पदोन्नति लिस्ट जारी हुई।

अनिल कुमार मेश्राम राजस्व निरीक्षक को सहायक राजस्व अधिकारी के रूप में पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी प्रकार लंबे इंतजार के बाद शशि भूषण मोहंती को मूल पद चौकीदार से पदोन्नति करके सहायक ग्रेड 3 लिपिक बनाया गया को बनाया गया है। संतराम देवांगन एवं दिनेश बेल चंदन पूर्व पद चौकीदार से पदोन्नति करके सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति किया गया है। आदेश जारी होने के 15 दिन के अंदर पदोन्नति पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा अन्यथा पदोन्नति आदेश निरस्त माना जाएगा। सभी कर्मचारी लंबे अवधि से अपने सीनियरिटी का इंतजार कर रहे थे। आयुक्त पाण्डेय ने छानबीन समिति गठित करके समय अवधि के अंदर निर्णय लेने के निर्देश किये थे। समिति के अनुशंसा के बाद अधिकारियों को और कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त हो गया। इससे कर्मचारियों में बहुत खुशी है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *