भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर और रायपुर स्थित निवास पर बुधवार की सुबह से ही सीबीआई की रेड पड़ गई है। खबर लिखे जाने तक सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के निवास स्थान पर जांच में जुटी हुई है। साथ ही विधायक देवेंद्र यादव के निवास पर भी सीबीआई जांच जारी है। बता दें कि महादेव सट्टा मामले में लेनदेन को लेकर आरोप लगने के बाद यह सीबीआई जांच की जानकारी मिली है।
भूपेश बघेल के OSD रहे मनीष बंछोर के यहां भी सीबीआई जांच की खबर है। बता दें कि आज सुबह से ही सीबीआई की यह जांच जारी है। पुलिस दल बल के साथ cbi की टीम पहुंची है।
इन अफसरों के निवास पर भी रेड की खबर
इनके अलावा आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के भिलाई स्थित निवास पर भी महादेव मामले की जांच की खबर है। आईपीएस डॉ आनंद छाबड़ा, ASP संजय ध्रुव, आईपीएस आरिफ शेख सहित और भी कई अफसरों के भिलाई और रायपुर निवास में रेड पड़ी है।
