रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। बजट में सरकार हर वर्ग को संतुष्ट करने की मिली-जुली कोशिश की है। इस बजट में गरीबों के लिए आवास, औद्योगिक क्षेेत्र, राज्य की सड़कें, मेट्रो ट्रेन, नगर निगम, मोबाइल टाॅवर जैसी कई बातों पर राज्य के विकास को दोगुना करने की कोशिश की गई है। किसे क्या मिला आइए जानें,
18 लाख मकान
गरीबी लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 लाख मकान बनाने की घोषण की है। इसमें छत्तीसढ़ में नक्सल प्रभावितों के लिए 15 हजार आवास बनाए जाएंगे। आवास योजना के लिए 8 हजार, 500 करोड़ रुपए आवंटित किया जाएगा। महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
फिल्म सिटी बनेगी
छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए फिल्म सिटी बनाई जाएगी। फूड पार्क के लिए 17 करोड, औद्योगिक क्षेत्र के लिए 23 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 14 से 20 करोड रुपए का प्रावधान किया है।
14 नगर निगमों को 500 करोड़
14 बड़े नगर निगमों में नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना चलाई जाएगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बढ़ाए जाएंगे नर्सिंग काॅलेज
छत्तीसगढ़ में 12 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इससे राज्य में नर्सिंग काॅलेजों की संख्या 20 हो जाएगी। इसके लिए 34 करोड़ रुपए का प्रावधान। बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, बीजापुर, कुरूद, नया रायपुर, बैकुंठपुर, कांकेर, कोरबा और महासमुंद में कॉलेज बनेंगे। बजट में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
नगरी निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़ आवंटित किए गए। अमृत मिशन पेयजल के लिए 744 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
600 से अधिक इंजीनियरों की होगी भर्ती
ओपी चैधरी ने कहा कि सब-इंजीनियर की भर्ती न होने के कारण सभी निर्माण विभागों में पीडी एचडी जल संसाधन अभियंताओं की भारी कमी है। हमने 1 साल में 600 से अधिक अभियंताओं की भर्ती की अनुमति दी है, ताकि इन विभागों में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।
ओपी चैधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है, ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें। मोबाइल कनेक्टिविटी से गांव को जोड़ने का काम किया जाएगा। ठळथ् माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वान के संचालन के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सड़कों को मिले 1100 करोड़
मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सड़के बनाई जाएंगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पीडब्ल्यूडी और लोक निर्माण के लिए 9000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नई सड़क को 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गो के के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
ओपी चैधरी ने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी तकनीकी क्रांति की प्रेरक शक्ति है, लेकिन राज्य में ऐसे सुदूर क्षेत्र हैं, जहां आज भी दूरसंचार क्रांति से वंचित हैं। इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बजट में एक नई योजना का प्रावधान किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना होगा।
मेट्रो ट्रेन के लिए 500 करोड़
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा कि रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सड़कों के विकास के लिए 100 करोड़ का ऐलान।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *