सुपेला एवं देवकर क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिलें आरोपी के कब्जे से बरामद

भिलाई # सीजी। 11 मई 2026 को प्रार्थी बालमुकुंद साहू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 CN 5711 को महादेव कार प्राइवेट लिमिटेड, सुपेला के सामने खड़ी की थी। प्रार्थी शोरूम में काम कर रहा था। दोपहर लगभग 01:30 बजे बाहर आकर देखने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में 16 जुलाई 2026 को खात्मा चाक क्रमांक 52/2026 की कार्रवाई की गई थी।बाद में वाहन की पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की तस्दीक कर थाना सुपेला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक तंगी के कारण भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि मई 2026 में सुपेला क्षेत्र में एक दुकान के सामने बिना लॉक लगी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 CN 5711 को चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखा था। इसके अतिरिक्त जून 2026 में देवकर स्थित शराब भट्ठी के पास खड़ी चाबी लगी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को भी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दोनों वाहनों को बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • नाम: इन्द्रजीत सिंहउम्र: 25 वर्षपता: शारदा पारा, कैंप-01, दीपक टेंट हाउस के बाजू, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
  • अपराध का विवरण – अपराध क्रमांक: 664/2026- धारा: 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)- थाना: सुपेला, जिला दुर्ग।
  • आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना छावनी में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 55/2026 एवं 376/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के मामले पंजीबद्ध होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
  • बरामद सामग्री : 1.मोटरसाइकिल पैशन प्रो। CG 04 CN 57112.मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *