रायपुर # सीजी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे जारी किए जाएंगे। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्न वेबसाइटों पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

