न्यूज डेस्क। आठ बार लांचिंग टाॅले जाने के बाद अंततरू शुभांशु शुक्ला के साथ एक्सिओम 4 ने फ्लोरिडा के नासा स्पेस कैनेडी सेंटर से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर ली है। पोलैंड, अमेरिका, हंगरी और भारत के इस मिशन में शुभांशु शुक्ला पायलट का कार्य करेंगे।
उनके साथ 3 अन्य अंतरिक्ष यात्री भी इस मिशन पर शामिल है। उनका यान गुरूवार को शाम 4 बजे अंतरिक्ष पहुंचेगा। इस मिशन का नेतृत्व अमेरिका के कमांडर पैगी विट्सन कर रहे हैं जिनकी यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है। हंगरी के टिबोर कपू और पोलैंड की स्वालोज उज्नानस्की मिशन विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करेंगी।
यह एक प्राइवेट कंपनी का मिशन है। जिसमें इसरों द्वारा भी कई प्रायोगिक परीक्षण किया जाएगा। जिसका नेतृत्व शुभांशु शुक्ला करेंगे। शुभांशु 14 दिनों तक स्पेस सेंटर में रहेंगे। इसरो, एक्सिओम-4 मिशन के हिस्से के रूप में, सात प्रयोग करेगा। ये प्रयोग जैविक प्रक्रियाओं, फसल वृद्धि, और माइक्रोग्रैविटी में प्रौद्योगिकी के उपयोग के क्षेत्रों में होंगे। विशेष रूप से, फसल बीज और माइक्रोएल्गे विकास का परीक्षण किया जाएगा, जहां भारतीय अंतरिक्ष यात्री भोजन और स्थिरता के लिए मूंग, मेथी और माइक्रोएल्गे का उपयोग करेंगे, The Economic Times ने बताया।
इसके अलावा, मानव-कम्प्यूटर इंटरैक्शन का भी अध्ययन किया जाएगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि अंतरिक्ष यात्री सूक्ष्मगुरुत्व में स्क्रीन और डिजिटल इंटरफेस को कैसे देखते हैं, Moneycontrol ने बताया। यह जानकारी अंतरिक्ष यान प्रणालियों को और अधिक सहज बनाने में मदद करेगी। अंतरिक्ष पर कदम रखने वाले शुभांशु दूसरे भारतीय हैं जो 40 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचने वाले हैं। इससे पहले राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष यात्रा की थी।
शुभांशु का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनउ, उत्तर-प्रदेश में हुआ था। तीन भाई-बहनों में शुक्ला सबसे छोटे हैं। कारगिल युद्ध से प्रेरित होकर उन्होंने बचपन में सशस्त्र बल में शामिल होने का निर्णय लिया था। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा एकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। शुक्ला सभी तरह के विमानों को चलाने में सक्षम हैं। उन्हें 2000 घंटे का उड़ान अनुभव हैं। 2019 में विंग कमांडर के रूप में पदोन्नत होने के बाद इसी वर्ष उन्हें इंस्टीट्यूट आफ एयरोस्पेस मेडिसिन के जरिए आईएएफ के अंतरिक्षयात्री के लिए चुना गया। भारत के गगनयान मिशन के चार अंतरिक्षयात्रियों के रूप में भी उन्हें चुना गया था। शुभांशु शुक्ला की पत्नि का नाम कामना शुक्ला हैं जो एक डेंटिस्ट हैं। शुभांशु और कामना क्लास 3 से बचपन के दोस्त हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों का 6 साल का बेटा है। जिसका नाम सिड है।

